राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बणी में उपस्थित एनएसएस के स्वयंसेवी। स्रोत : संस्थान
गलोड़ (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बणी में चल रहे एनएसएस शिविर के छठे दिन संसाधन व्यक्ति के रूप में दीनदयाल बीएड कॉलेज मैहरे के प्रधानाचार्य सीमा शर्मा ने शिरकत की। इस दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों ने प्राथमिक स्कूल तुखाणी में सफाई अभियान चलाया। स्वयंसेवकों ने बणी बाजार में स्वच्छता जागरूकता रैली भी निकाली। वहीं, विद्यालय प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने सीमा शर्मा का स्वागत किया। सीमा शर्मा ने कहा कि किशोरावस्था जीवन का एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील दौर होता है। विद्यार्थियों को इन चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। इस मौके पर गणित प्रवक्ता रवि कुमार शर्मा, अधीक्षक अनूप कुमार, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अश्विनी कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद