फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुक्कड़ स्कूल में अगले सत्र से शुरू होगी वोकेशनल शिक्षा : पठानिया

विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुक्कड़ में मेधावी बच्चों को सम्मानित करते हुए मुख्यातिथि।
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। राजकीय प्राथमिक और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुक्कड़ में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसमें कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष रामचंद्र पठानिया ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। प्रधानाचार्य देशराज कमल ने मुख्यातिथि को शॉल-टोपी और पौधे का गमला देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि रामचंद्र पठानिया ने कहा कि प्रधानाचार्य देशराज कमल के नेतृत्व में स्कूल में अच्छा कार्य हो रहा है। स्कूल में अगले सत्र से वोकेशनल की कक्षाएं शुरू की जाएंगी तथा पांच लाख 10 हजार रुपये की लागत से सोलर पैनल लगाया जाएगा। इसके अलावा स्कूल के खिलाड़ियों की सुविधा के लिए दो लाख 33 हजार रुपये और कबड्डी मैट की सुविधा दे दी गई है।
विज्ञापन


उन्होंने सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 11 हजार रूपए देने व स्कूल के लिए स्टेयर का निर्माण प्राथमिकता से करने की घोषणा की। इससे पहले स्कूल के प्रधानाचार्य देशराज कमल ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट से स्कूल की वार्षिक गतिविधियों को उल्लेख किया। अंत में स्कूल के मेधावी बच्चों को पुरस्कार देकर मुख्यातिथि द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान कांगड़ा बैंक के निदेशक रोशन लाल शर्मा, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष जैलदार, उपाध्यक्ष बांका राम शर्मा, एसएसी मोर्चा अध्यक्ष डॉ. दीप चंद, भोरंज स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. ओंकार सिंह भाटिया, सेवानिवृत उप शिक्षा निदेशक नानक चंद शर्मा, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सुभाष कपिला, कक्कड़ पंचायत प्रधान किशोर चंद, कलस्टर स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष कांता देवी, उपाध्यक्ष रीतू शर्मा, राजकीय केें द्र प्राथमिक पाठशाला भुक्कड़ की अध्यापक बबीता ठाकुर व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें