फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: वीरभद्र फाउंडेशन ने गोलू को दिए 50 हजार

Thu, 27 Nov 2025 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। वीरभद्र फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सासन गांव की दिवंगत रंजना के दिव्यांग बेटे गोलू को 50 हजार रुपये का चेक सौपा है। फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह गत सप्ताह अपने हमीरपुर प्रवास के दौरान सासन गांव में गोलू से मिलने उनके घर गए थे।
विज्ञापन

इस दौरान उनके परिवार से मिलकर उन्हें हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया था। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने संबंधित विभाग को गोलू के पिता, जो कि लोक निर्माण विभाग में बेलदार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, उन्हें घर के नजदीक अपनी सेवाएं देने और ड्युटी टाइम में गोलू की देखभाल के लिए उन्हें कुछ घंटे छूट देने के भी आदेश ज़ारी किए थे।
विज्ञापन

सहायता राशि का चेक वीरभद्र फाउंडेशन के अध्यक्ष विक्रमादित्य की ओर से फाउंडेशन के सदस्यों ने रंजना के परिवार को सौंपा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें