फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरभद्र, धूमल, अनुराग की तूफानी रैलियां आज

Sat, 01 Apr 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
evm - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होते ही प्रदेश सरकार और विपक्ष ने भोरंज उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए तूफानी रैलियों की रूपरेखा बना ली है। भोरंज उपचुनाव में दोनों दलों ने अपने-अपने प्रत्याशी की जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। दो बड़ी रैलियों के बाद शनिवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अब नुक्कड़ सभाएं करेंगे।
विज्ञापन


वीरभद्र सिंह एक अप्रैल को बहराइच विधानसभा क्षेत्र में पांच नुक्कड़ जनसभा कर कांग्रेस प्रत्याशी प्रोमिला देवी के पक्ष में प्रचार करेंगे। मुख्यमंत्री एक अप्रैल को सुबह 9: 00 बजे बराड़ा में, 10:30 बजे डाट, 12:00 बजे जोह, डेढ़ बजे हनोह और ढाई बजे सुलगवान में नुक्कड़ सभाएं करेंगे। दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुुमार धूमल भी शनिवार को भोरंज में विभिन्न जगहों पर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगे।

धूमल शनिवार सुबह 10 बजे भ्याड़, साढ़े ग्यारह बजे करहा, दोपाहर एक बजे पट्टा में, शाम तीन बजे लदरौर, साढ़े चार बजे कड़ोहता और शाम छह बजे भकेहड़ में चुनावी नुक्कड़ सभाएं करेंगे।
विज्ञापन


सांसद अनुराग ठाकुर भी शनिवार को भोरंज विस में अलग-अलग स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं करेंगे। दोपहर दो बजे कक्खड़, साढ़े तीन बजे भूक्कड़ और शाम पांच बजे खरिंगन में अनुराग ठाकुर नुक्कड़ सभाएं करेंगे। मुख्यमंत्री वीरभद्र और नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल का शनिवार को तीसरा दौरा जबकि सांसद अनुराग का पहला दौरा होगा।

मतदाताओं के लिए 12 वैकल्पिक दस्तावेज निर्धारित

हमीरपुर। भोंरज उपचुनाव में मतदाताओं के लिए नौ मार्च को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदाता को फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। पहचान पत्र प्रस्तुत न करने की स्थिति में मतदाता को अपनी पहचान बताने के लिए फोटोयुक्त वैकल्पिक दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज मतदान के समय पीठासीन अधिकारी को प्रस्तुत करना होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मदन चौहान ने बताया कि मतदाता फोटो पहचान-पत्र प्रस्तुत करने असमर्थ होने पर 12 फोटोयुक्त वैकल्पिक दस्तावेज की सूची में जिसमें 1. पासपोर्ट, 2. ड्राइविंग लाइसेंस, 3. राज्य/केंद्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों या पब्लिक लिमिटेड कंपनियों का अपने कर्मचारियों को जारी फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, 4. पब्लिक सेक्टर बैंकों/ डाकघर की फोटोयुक्त पास बुक, 5. आयकर पहचान-पत्र पेन कार्ड, 6. आधार कार्ड, 7. राष्ट्रीय जन संख्या रजिस्टर एवं (एनपीआर) का स्मार्ट कार्ड, 8. मनरेगा जॉब कार्ड, 9. श्रम मंत्रायल की योजना का स्वास्थ्य बीमा कार्ड, 10. फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, 11. निर्वाचन तंत्र का प्रमाणित फोटो मतदाता पर्ची 12. सांसदों, विधायकों/विधान परिषद सदस्यों को जारी सरकारी पहचान पत्र में से कोई एक प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें