क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ पर खिलाड़ियों से मिलते भाजपा नेता नरेंद्र अत्री। -स्रोतः पार्टी
हमीरपुर। भाजपा प्रदेश सचिव नरेंद्र अत्री ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के युवाओं के लिए एक बेहतरीन मंच प्रदान किया है, जहां वे अपनी खेल प्रतिभा दिखा सकते हैं। वह एनआईटी, हमीरपुर खेल मैदान में सांसद खेल महाकुंभ-3 के क्रिकेट मुकाबलों के शुभारंभ पर युवाओं को संबोधित करते हुए बोल रहे थे।
क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले मैच में फरनोल ने हमीरपुर लायंस को 10 विकेट से हराय। दूसरे मैच में हमीरपुर हैमर ने एचपीटीयू को 60 रन से शिकस्त दी। तीसरे मैच में टिक्कर ने चम्याणा को सात विकेट से हराया। इस क्रिकेट प्रतियोगिता में हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की कुल 33 टीमें भाग ले रही हैं।
इससे पहले नरेंद्र अत्री ने युवाओं से अपील की कि वे सांसद खेल महाकुंभ जैसे प्रतिष्ठित मंच का लाभ उठाएं और कड़ी मेहनत व अभ्यास के साथ अपनी क्षमता को परखें। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर, दूसरों को भी इस बुराई से बचने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
इस मौके पर मुख्य अतिथि नरेंद्र अत्री, विशिष्ट अतिथि नरेश राणा, सांसद खेल महाकुंभ जिला संयोजक कपिल मोहन शामा, मंडल संयोजक दीक्षित गौतम, कंवल जीत चंदेल, अभिषेक मिश्रा, रवि दीवान, अश्वनी कुमार और आयोजन समिति के सदस्य गर्मजोशी से उपस्थित थे।