फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जड़ौत के ग्रामीणों ने अन्य पंचायत में शामिल करने का जताया विरोध

Wed, 04 Dec 2024 01:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
जड़ौत गांव के लोग एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए।‌
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। विकासखंड नादौन की भदरोल पंचायत के जड़ौत गांव के लोगों ने उनके गांव को किसी अन्य पंचायत के साथ जोड़ने के प्रयास का विरोध जताया है।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान अनीता ठाकुर की अगुवाई में ग्रामीणों ने मंगलवार को एसडीएम राकेश शर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को पंचायत की आम सभा में पारित प्रस्ताव पर एक ज्ञापन भेजा। आमसभा में पारित प्रस्ताव में ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें मिली सूचना के अनुसार पंचायत के वार्ड नंबर पांच जड़ौत गांव को नई बनने जा रही सेरा पंचायत के साथ जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों ने इस प्रयास पर कड़ी आपत्ति जताते हुए अपनी असहमति व्यक्त की है।
लोगों का कहना है कि सेरा गांव उनके गांव से करीब पांच किलोमीटर की दूरी पर है। यदि उनके गांव को नई बनने जा रही इस पंचायत के साथ जोड़ा जाता है, तो उन्हें अपने काम करवाने के लिए करीब पांच किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी। लोगों का कहना है कि यदि सेरा पंचायत बनना तय है, तो सेरा गांव के आसपास के क्षेत्र को ही इसके साथ जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि यदि उनकी इस मांग को पूरा नहीं किया गया तो गांववासी इसका जमकर विरोध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी मांग की है कि संसदीय तथा विधानसभा चुनाव के दौरान उनके गांव के लोगों के वोट भी भदरोल बूथ में ही डलवाए जाएं, ताकि उन्हें वोट डालने के लिए भी पांच किलोमीटर दूर न जाना पड़े। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि उनकी इस समस्या का समाधान जनहित में किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें