फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भौंखर पंचायत के टिहरा गांव में तेंदुए और चार शावकों से ग्रामीण दहशत में

Thu, 04 Sep 2025 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
भौंखर पंचायत के टिहरा में घरों में लगे कैमरे के कैद हुआ आता-जाता तेंदुआ।  जागरूक पाठक।
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज की भौंखर पंचायत के टिहरा गांव नजदीक बाड़ी चौक के ग्रामीण मादा तेंदुए व उसके चार शावकों के रिहायशी क्षेत्र में दिखने से दहशत में हैं। इन तेंदुओं की वजह से लोगों का घरों से बाहर निकलना व पशुओं के लिए खेतों से चारा लाना बेहद मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

इससे ग्रामीण डरे हुए हैं और वन विभाग के अधिकारियों से तेंदुओं को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। टिहरा के ग्रामीण मदन लाल, सुशील कुमार, रोशनी देवी, ममता देवी, उषा देवी, सुषमा देवी, अनीता देवी, कमला देवी, आशा देवी व अन्य ने बताया कि टिहरा अपर व लोअर में करीब 60 घर हैं। यहां पर कई दिनों के तेंदुआ व उसके चार बच्चे सरेआम घूम रहे हैं।
इससे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। उन्होंने बताया कि पशुओं को घास लाते समय तीन बार महिलाओं को तेंदुआ मिल चुका है। इससे घास लाना भी मुश्किल हो गया है। इसी तरह सुबह और शाम के समय घरों के पास आकर तेंदुआ दहाड़ रह है, जिससे घरों के बाहर निकला भी खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन

ग्रामीणों में डर है कि कहीं तेंदुए रास्ते में आते-जाते जानलेवा हमला न कर दें। इससे सभी ग्रामीण घबराए हुए हैं। उन्होंने बताया कि तेंदुए साथ लगते गांव कोहलवीं व ठाणा में भी देखे गए हैं। इससे क्षेत्र में इन दिनों तेंदुए के हमले का भय बना हुआ है। भौंखर पंचायत के उपप्रधान नवीन ठाकुर व ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि तेंदुए को पकड़ने के लिए टिहरा में पिंजरा लगाया जाए, ताकि ग्रामीण भय मुक्त हों।
वन रक्षक ने गांव का किया निरीक्षण
वन रक्षक शुभम का कहना है कि सूचना मिलते ही टिहरा गांव में निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि इन दिनों नदी-नालों में पानी आने के कारण तेंदुए घरों की ओर आ रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अकेले घरों से बाहर न जाएं। केवल दो-तीन लोग एक साथ जाएं। इससे तेंदुए के हमले का खतरा कम होता है। उन्होंने कहा कि वन विभाग ने जाड़, गौंटा व चंबोह में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है। टिहरा में भी जरूरत पड़ी तो यहां पर भी पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें