फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बेला पंचायत के एक बड़े भाग को नगर परिषद में जोड़ने पर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति

Sun, 24 Nov 2024 03:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत में प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री को भेजा, नगर परिषद नादौन के साथ न जोड़ने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत बेला के एक बड़े भाग को नगर परिषद नादौन के साथ जोड़ने के प्रयास पर स्थानीय लोगों ने कड़ी आपत्ति दर्ज की है। पंचायत की ओर से आयोजित बैठक में लोगों की मांग पर प्रधान अंजना देवी ने इस प्रयास के विरोध में प्रस्ताव रखा।
प्रस्ताव में कहा गया कि काफी संख्या में स्थानीय लोगों ने पंचायत के एक बड़े भाग को नगर परिषद नादौन के साथ जोड़ने के प्रयास का विरोध करते हुए एक प्रार्थना पत्र दिया है। इसके आधार पर पंचायत ने सर्वसहमति से प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को भेजा है। पंचायत ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि स्थानीय लोगों की मांग पर ऐसे किसी भी प्रयास पर पुनर्विचार किया जाए और बेला पंचायत के बड़े भाग को नगर परिषद के साथ न जोड़ा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वसहमति से पारित इस प्रस्ताव में इस तरह की किसी भी योजना पर आपत्ति जताई गई है। ग्रामीणों में पंचायत के पूर्व उपप्रधान पवन शर्मा, विपन कुमार, रजनीश कुमार, विक्रम कटोच, अजय ठाकुर, सुनील शर्मा, राजेंद्र सिंह, रवि धीमान, शीला देवी, सुलोचना देवी, पन्नू देवी, तृप्ता कुमारी, पुष्पा देवी, रविंद्र कटोच, अजय कुमार, संजय कुमार सहित अन्य लोगों का कहना है कि ग्राम पंचायत के भाग को नगर परिषद के साथ जोड़ने के कारण ग्रामीणों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे किसी भी प्रयास का स्थानीय लोग पूरा विरोध करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें