फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: विजिलेंस ने ताल सहकारी सभा का रिकाॅर्ड खंगाला, स्टेटस रिपोर्ट तलब

Fri, 28 Mar 2025 12:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। ताल कृषि सहकारी सभा में करोड़ों के घोटाले में विजिलेंस ने भी सभा का रिकाॅर्ड खंगाला है। इस मामले में सहकारिता विभाग के सहायक पंजीयक हमीरपुर की ओर से संबंधित सर्किल इंस्पेक्टर से स्टेट्स रिपोर्ट तलब की है।
इस मामले में शुक्रवार तक एफआईआर दर्ज होने की भी संभावना जताई जा रही है। विभाग की ओर से पहले ही पुलिस को इस मामले में सूचित किया जा चुका है। मुख्यमंत्री सुक्खू के गृह जिले में सहकारी सभा में सामने आए इस घोटाले को लेकर विजिलेंस हेडक्वार्टर शिमला की ओर से स्वयं संज्ञान लिया गया है।
विज्ञापन

इसके चलते विजिलेंस की एक टीम ने सहकारिता विभाग और सहकारी सभा में जाकर वीरवार को पूछताछ की है। ताल सहकारी सभा में 2.50 करोड़ के गबन का मामला सामने आया है। करीब 40 लाख रुपये की रिकवरी की बात भी सामने आ रही है। मामले में एफडी में गड़बड़ी के आरोप सभा सचिव पर लगे हैं।
विज्ञापन

सभा के ऑडिट के दौरान घोटाले का खुलासा हुआ है। इस मामले में सहकारी सभा की ओर से सचिव को 31 मार्च तक घोटाले की राशि की रिकवरी का समय दिया गया है। हालांकि मामला विभाग के संज्ञान में आने के बाद अब सचिव पर कानूनी कार्रवाई मानी जा रही है। गाैर हो कि इससे पहले भी हमीरपुर जिला में विभिन्न सहकारी सभा में करोड़ों के घोटाले सामने आ चुके हैं, जिनमें आरोपियों की संपत्तियों को भी कुर्क किया गया है। वहीं, लोगों की खून पसीने की कमाई सहकारी सभा के इन घोटाले में बर्बाद हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें