फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नवमी पर झनियारी माता मंदिर में जागरण

Thu, 18 Apr 2024 07:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
झनियारी माता मंदिर में आयोजित जागरण में पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग लोगों से बातचीत करते हुए।
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलाभर के मंदिरों में बुधवार को रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने भागवान राम की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं, श्रद्धालुओं ने नवरात्र के समापन पर कन्या पूजन कर माता रानी का आशीर्वाद लिया। नवमी पर अवाहदेवी, संतोषी माता मंदिर लदरौर और झनियारी माता मंदिर में जागरण और भंडारे का आयोजन किया।
विज्ञापन

झनियारी माता मंदिर में आयोजित जागरण में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर विशेष रूप से शामिल हुए। झनियारी माता मंदिर कमेटी के सदस्यों ने उन्हें माता की चुनरी देकर सम्मानित किया। मंदिर कमेटी के प्रधान प्रवीण कालिया, उपप्रधान शशि कुमार, अजय शर्मा, नथू राम, राजकुमार, रविंद्र आदि ने कहा कि प्रत्येक वर्ष मंदिर कमेटी की ओर से प्रत्येक वर्ष चैत्र मास नवरात्रों के उपलक्ष्य पर भागवत कथा और समापन पर भंडारे सहित जागरण का आयोजन किया जाता है।
उन्होंने कहा कि आयोजन को लेकर आस पास के गांव के लोगों का काफी सहयोग रहता है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग मंदिर में आकर श्रद्धा के अनुसार कार्य में सहयोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें