नौ डोगरा पंजाब रेजिमेंट के भूतपूर्व सैनिक भोटा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के साथ। स्रो
- फोटो : mathura
भोटा(हमीरपुर)। नौ डोगरा पंजाब रेजिमेंट के भूतपूर्व सैनिकों ने रविवार को भोटा के निजी होटल में कालीधार बैटल ऑनर सम्मान समारोह धूमधाम से मनाया। समारोह में सूबेदार अमर सिंह लांडा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि नौ डोगरा पंजाब रेजिमेंट के द्वारा 1971 के भारत-पाक युद्ध में पाकिस्तान की कालीधार पोस्ट को अपने कब्जे में लेने के कारण इस रेजिमेंट को सम्मानित किया गया था। उसी के सम्मान में इस दिन को मनाया जाता है। बटालियन से सेवानिवृत्त होने के बाद सभी सैनिकों ने अपने कार्यकाल की यादों को साझा किया। इस मौके पर सूबेदार संजीव कुमार, सूबेदार कृष्ण नेगी, सूबेदार रमेश चंद, सूबेदार रविंद्र कुमार सहित अन्य भूतपूर्व सैनिक उपस्थित रहे। संवाद