कांग्रेस नेता रूबल ठाकुर टिल्लू में गरीब परिवार से बातचीत करते हुए। स्रोत जागरूक पाठक
- फोटो : mathura
बिझड़ी(हमीरपुर)। राज्य नशा निवारण बोर्ड के निदेशक मंडल सदस्य रूबल ठाकुर ने टिप्पर पंचायत के टिल्लू गांव में शनिवार देर शाम हुए हादसे में पीड़ित परिवार से बातचीत की। उन्होंने पीड़ित भोली देवी को 10 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की। उन्होंने कहा कि बरसात के कारण प्रदेशभर में सैकड़ों लोग प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में गरीब परिवारों की मदद के लिए उनका एनजीओ लगातार कार्य कर रहा है, ताकि उन्हें जीवनयापन करने में सहायता मिल सके। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। संवाद