फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: खेल मैदान में गाड़ियों और रेहड़ियों का वास, बच्चों का छूट रहा अभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर का खेल मैदान पार्किंग स्थल बन चुका है। मैदान के मुख्य द्वार खुले होने के कारण वाहन चालक प्रतिदिन मैदान में वाहन पार्क कर रहे हैं। साथ ही कुछ रेहड़ियां भी मैदान के अंदर लगाई जा रही हैं। इससे मैदान में खिलाड़ियों को अभ्यास करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोग रमेश कुमार, हेमराज, विजय, सुभाष, अजय राणा, अश्वनी कुमार, अनिता शर्मा और रेखा कुमारी आदि ने कहा कि मैदान में प्रतिदिन शहर भर के बच्चे खेल अभ्यास करने के लिए आते हैं, लेकिन पिछले कुछ दिन से मैदान में वाहन चालक अपनी मर्जी से वाहन पार्क कर रहे हैं। दूसरी ओर प्रवासी लोग मैदान के बीच रेहड़ियां लगा रहे हैं। इससे खिलाड़ियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मैदान में पार्क किए गए वाहनों को लेकर स्कूल प्रशासन एवं खेल विभाग कोई भी कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। इस कारण वाहन चालक निडर होकर मैदान में वाहन पार्क कर रहे हैं।
इस बारे में बाल स्कूल हमीरपुर की प्रधानाचार्य नीना ठाकुर ने कहा कि स्कूल खेल मैदान का मरम्मत कार्य चला हुआ है। इसके चलते मुख्य द्वार को खोलने के लिए चाबी लोक निर्माण विभाग के पास दी हुई है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग हमीरपुर के एसडीओ संजय कटोच ने कहा कि खेल मैदान में निर्माण कार्य की सामग्री लाने के लिए ही मुख्यद्वार की चाबी को लिया जाता है। इसके उपरांत चाबी को स्कूल में कार्यरत चपरासी के पास दे दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें