फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कार्यशाला में विद्यार्थियों को दी विभिन्न जानकारियां

Thu, 02 Oct 2025 01:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला बुधवार को संपन्न हो गई। कार्यशाला का आयोजन कॅरिअर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल (सीसीपीसी) एवं आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन सेल (आईक्यूएसी) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कॅरिअर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के संयोजक डॉ. संजय ने प्राचार्य डॉ. प्रमोद सिंह पटियाल, अकादमी के निदेशक राजीव कुमार का स्वागत किया। प्राचार्य डॉ. प्रमोद सिंह पटियाल ने कॅरिअर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल तथा आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन सेल की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। प्रवक्ता दिनेश वर्मा ने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए आवश्यक समय प्रबंधन, अध्ययन तकनीक, आत्मविश्वास तथा करियर संभावनाओं के बारे में मार्गदर्शन किया। कार्यशाला में स्नातक अंतिम वर्ष और स्नातकोत्तर कर रहे 101 विद्यार्थियों ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें