फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: वंशिका ने कुश्ती के राष्ट्रीय क्वार्टर फाइनल में लिया भाग, स्कूल पहुंचने पर स्वागत

Thu, 12 Oct 2023 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
वंशिका ने कुश्ती के राष्ट्रीय क्वार्टर फाइनल में लिया भाग, स्कूल पहुंचने पर जोरदार स्वागत
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झगड़ियाणी की छात्रा वंशिका ने मध्य प्रदेश के भोपाल में आयोजित अंडर-19 राष्ट्रीय छात्रा कुश्ती प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में खेलकर अपने स्कूल, जिला एवं प्रदेश का नाम रोशन किया है। बुधवार को वंशिका का स्कूल पहुंचने पर स्टाफ की ओर से हार पहनाकर व स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया। वंशिका ने बताया कि इसका श्रेय प्रधानाचार्य प्रताप सिंह रणौत, डीपीई रामलाल संधू, डीपीई जगदेव कुमार, पीटीआई पवन कुमार एवं सभी अध्यापकों एवं प्राध्यापकों को जाता है।
विज्ञापन



इसके साथ ही स्कूल की तीन छात्रा खिलाड़ियों ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) हमीरपुर में संपन्न हुई जिलास्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इसमें कक्षा दसवीं की छात्रा अंजलि ने स्वर्ण पदक व कृतिका शर्मा, रितिका शर्मा ने कांस्य पदक जीतकर अपने स्कूल का नाम रोशन किया। इस विशेष उपलक्ष्य पर वंशिका का परिवार, ग्रामवासी, एसएमसी प्रधान रीता शर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत सेर बलौणी नीलम शर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत चंगर अनिल शर्मा, समस्त एसएमसी सदस्य व स्कूल के अध्यापक, प्राध्यापक मौजूद रहे। प्रधानाचार्य प्रताप सिंह रणौत ने बताया कि वंशिका बारहवीं कक्षा विज्ञान संकाय की छात्रा है। इसने नेशनल में क्वार्टर फाइनल खेल कर स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल की पहली छात्रा खिलाड़ी है, जिसने नेशनल प्रतियोगिता में भाग लिया। इसके साथ अंजली शर्मा जो कि कुश्ती प्रतियोगिता में गोल्ड जीतकर आई है उसका राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें