फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधारण से असाधारण बनने की प्रेरक गाथा है वाजपेयी का जीवन : लखनपाल

Mon, 29 Dec 2025 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर कालका माता मंदिर में आयोजित का
विज्ञापन
बड़सर(हमीरपुर)। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर रविवार को कालका माता मंदिर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़सर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल व सुजानपुर के पूर्व विधायक एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता राजेंद्र राणा उपस्थित हुए। लखनपाल ने कहा कि अटल का जीवन साधारण से असाधारण बनने की प्रेरक गाथा है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे महानायक थे, जिन्होंने सिद्धांतों, संस्कारों और संवाद की राजनीति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उन्होंने विषम परिस्थितियों में भी अपने विचारों, मूल्यों और राष्ट्रहित से कभी समझौता नहीं किया। कार्यक्रम में पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनोद ठाकुर, जिला महामंत्री राजेश सहगल, जिला उपाध्यक्ष संजीव शर्मा, जिला परिषद सदस्य राजेश मांगा, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राम कृष्ण सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें