फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भेड़पालकों के डेरों में जाकर होगा भेड़ों का टीकाकरण

Sat, 21 Dec 2024 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। खुरपका-मुंहपका रोग से बचाव के लिए जिले में पशुओं का टीकाकारण किया जा रहा है। पशुपालन विभाग की ओर से बड़े पशुओं गाय-भैंस का टीकाकरण कार्य संपन्न कर लिया गया है।
विज्ञापन

अब भेड़पालकों के डेरों में जाकर छोटे पशुओं भेड़ों का टीकाकरण किया जाएगा। इस दौरान करीब छह हजार भेड़ों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पशुपालन विभाग की ओर से हर साल खुरपका-मुंहपका रोग से दुधारू पशुओं को बचाने के लिए टीकाकरण किया जाता है। बड़े पशुओं गाय और भैंस का टीकाकरण करने में करीब 20 हजार वैक्सीन का प्रयोग किया गया। अब छोटे पशुओं को लक्षित किया जा रहा है।
सर्दियों में पहाड़ों से मैदानी क्षेत्रों में भेड़पालक अपनी भेड़ों सहित उतर रहे हैं। यह भेड़ें किसी बीमारी से पीड़ित न हों, इसके लिए भी टीकाकरण के दौरान जांच की जाएगी। जहां-जहां इन भेड़पालकों के डेरे होंगे, उनकी सूची तैयार की जा रही है। यहां पर जाकर विभाग के कर्मी भेड़ों को टीका लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण से पशुओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। विभाग की योजना है कि दो से तीन दिन के भीतर इस कार्य को आरंभ कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें