फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण 14 जून को

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में 18 से 44 वर्ष तक की आयु के लोगों के टीकाकरण के लिए 14 जून की तिथि निर्धारित की गई है। जिले में 16 टीकाकरण केंद्र स्थापित किए जाएंगे। 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को केवल ऑनलाइन बुकिंग के अनुसार ही टीके लगाए जाते हैं। 14 जून को टीकाकरण के लिए कोविन पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग 12 जून दोपहर ढाई बजे से आरंभ होगी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि टीकाकरण के लिए बनाए गए 16 केंद्रों में मेडिकल कॉलेज अस्पताल हमीरपुर के निकट रैन बसेरा, टौणी देवी मंदिर परिसर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठेड़ा, नागरिक अस्पताल भोरंज, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ोहता, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरेड़ी, नागरिक अस्पताल बड़सर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिझड़ी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोटा, नागरिक अस्पताल नादौन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धनेटा, नागरिक अस्पताल सुजानपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चबूतरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गलोड़, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कांगू और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलौणी शामिल है।
डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि जिन लोगों की कोविन पोर्टल पर पंजीकरण के उपरांत स्लॉट बुकिंग होगी, उन्हें बुकिंग से संबंधित मोबाइल संदेश उनके फोन पर प्रेषित किया जाएगा। जिन लोगों के पास यह पुष्टि से संबंधित संदेश होगा, केवल उन्हें ही उस दिन टीके लगाए जाएंगे। ऑन द स्पॉट पंजीकरण की सुविधा फिलहाल नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें