फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान तीन माह बढ़ा

Tue, 02 Jun 2026 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए चलाए जा रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान को अब तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है। यह अभियान 30 मई को समाप्त हो गया था लेकिन अब पात्र किशोरियां अगस्त तक निशुल्क टीका लगवा सकेंगी।
विज्ञापन

जिले में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की 2,967 किशोरियों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब तक 1,442 किशोरियां टीका लगवा चुकी हैं, जो कुल लक्ष्य का 48.6 प्रतिशत है। 27 मार्च में शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक करना और समय रहते सुरक्षा प्रदान करना है।

अभियान को मिले विस्तार से उन किशोरियों को भी लाभ मिलेगा, जो किसी कारणवश अब तक टीका नहीं लगवा सकी हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बेटियों का समय रहते टीकाकरण करवाएं, ताकि उन्हें भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षा मिल सके। विभाग का लक्ष्य शेष पात्र किशोरियों तक पहुंचकर निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करना है।
विज्ञापन


किस खंड में कितना टीकाकरण

हर स्वास्थ्य खंड में किशोरियों का टीकाकरण किया गया है। स्वास्थ्य खंड बड़सर में 263, भोरंज में 268, गलोड़ में 315, नादौन में 169, टौणी देवी में 297 और सुजानपुर में 130 किशोरियों का टीकाकरण हुआ।



एचपीवी वैक्सीन का टीका लड़कियों को जिंदगी भर सर्वाइकल कैंसर से बचा सकता है। 14-15 वर्ष के आयु वर्ग की सभी लड़कियों को यह टीका लगाना चाहिए।-डॉ. अजय कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हमीरपुर
विज्ञापन


समाचार : नवीन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें