फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के लिए इंटरव्यू 19 को

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। विकास खंड टौणी देवी के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के खाली पदों को भरा जाना है। ग्राम पंचायत टपरे के आंगनबाड़ी केंद्र टपरे, ग्राम पंचायत भेरड़ा के आंगनबाड़ी केंद्र भेरड़ा, ग्राम पंचायत डाडू के आंगनबाड़ी केंद्र दयोग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, जबकि ग्राम पंचायत जंदड़ू के आंगनबाड़ी केंद्र जंदड़ू, ग्राम पंचायत पंजोत के आंगनबाड़ी केंद्र छाैं, ग्राम पंचायत बराड़ा के आंगनबाड़ी केंद्र बराड़ा-1, ग्राम पंचायत नाड़सीं के आंगनबाड़ी केंद्र ककड़ियार, ग्राम पंचायत सराहकड़ के आंगनबाड़ी केंद्र भरेटा तथा आंगनबाड़ी केंद्र सराहकड़ में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों को भरा जाना है।
विज्ञापन

इसके लिए साक्षात्कार 19 मार्च को सुबह 11 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी टौणी देवी के कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी टौणी देवी कल्याण चंद ठाकुर ने बताया कि इन पदों की भर्ती के लिए 21 से 45 वर्ष के बीच आयु वर्ग की महिला अभ्यर्थी सादे कागज पर आवेदन कर सकती हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद के लिए अभ्यर्थी के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास तथा आंगनबाड़ी सहायिका के लिए आठवीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालय, महिला मंडल कार्यालय, संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/प्रभारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अथवा बाल विकास परियोजना अधिकारी टौणी देवी कार्यालय पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें