हमीरपुर। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राधास्वामी चैरिटेबल अस्पताल भोटा में कोविड-19 महामारी से संक्रमित मरीजों की देखभाल में तैनात डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के समस्त स्टाफ की प्रशंसा की है। उन्होंने सभी कोरोना योद्धाओं को व्यक्तिगत पत्र भेजकर उनकी सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया है। यह जानकारी डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के प्रधानाचार्य डॉ. अनिल चौहान ने दी है।