हमीरपुर। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार सीएमओ हमीरपुर के सौजन्य से हमीरपुर शहरी क्षेत्र के 150 से अधिक हेयर सैलून और ब्यूटी पार्लर संचालकों व कर्मचारियों के अंतिम बैच को कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रशिक्षित किया गया। सीएमओ कार्यालय सभागार में आयोजित इस प्रशिक्षण में जिला जनशिक्षा एवं सूचना अधिकारी सतीश शुक्ला ने प्रशिक्षण दिया। हमीरपुर नगर परिषद के सैलून और ब्यूटी पार्लर मालिकों के कुल 11 बैचों को ट्रेनिंग दी गई है। प्रशिक्षण में प्रशासन की ओर से हेयर सैलून व ब्यूटी पार्लर खोलने के लिए दी गई गाइडलाइन के अनुसार पॉवर प्वाइंट के माध्यम से ट्रेनिंग दी गई। इसकी सॉफ्ट कॉपी भी सबको व्हाट्सऐप के माध्यम से दी गई। कार्यशालाओं में सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा गया। सभी प्रतिभागियों को सैलून परिसर को सुबह-शाम एक प्रतिशत सोडियम हाइपोक्लोराइड से सैनिटाइज करने एवं ग्राहक की कुर्सी को भी हर बार सैनिटाइज करने के निर्देश दिए गए। दुकान के बाहर 70 फीसदी अल्कोहल युक्त सैनिटाइजर रखना आवश्यक है। दुकान के अंदर कोई भी ग्राहक प्रतीक्षा कक्ष या स्थान नहीं होगा, न ही कोई अखबार और मैगजीन रखी जाएगी।