फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: उत्तराखंड के सावेज ने सदाम को पटकनी देकर जीता पलही का दंगल

Fri, 03 Apr 2026 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

पलही गांव में दंगल का हुआ आयोजन, प्रदेश सहित बाहरी राज्यों के पहलवानों ने दिखाया दमखम

संवाद न्यूज एजेंसी

भरेड़ी(हमीरपुर)। पलही दंगल कमेटी की ओर से वीरवार को पलही गांव में दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में बड़ी माली के मुकाबले में उत्तराखंड के सावेज ने कोहली के सदाम को पटकनी देकर माली अपने नाम की।
इस दौरान विजेता को 8500 रुपये और गुर्ज, जबकि उपविजेता 7500 रुपये और गागर देकर सम्मानित किया गया। दंगल में पूर्व जिला परिषद सदस्य चुनीलाल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उन्होंने आयोजन के लिए दंगल कमेटी को बधाई दी। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलकूद गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भाग लेने के प्रेरित किया।
विज्ञापन

दंगल कमेटी के प्रधान इंद्र राज सदस्यों निर्मल कुमार, अनिल कुमार, रिपु चौधरी आदि ने दंगल में हिमाचल प्रदेश के नामी पहलवानों के साथ-साथ बाहरी राज्यों से भी कई प्रसिद्ध पहलवानों ने भाग लिया। दंगल में बड़ी माली आकर्षण का केंद्र रही।
उन्होंने कहा कि पहली अप्रैल को गांव में भंडारे का सफल आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। दूर-दराज से आए पहलवानों के ठहरने की भी समुचित व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहले अखाड़े तक पहुंचने के लिए सड़क सुविधा नहीं थी, जिससे लोगों और पहलवानों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन इस बार ग्रामीणों के सहयोग से अखाड़े तक सड़क का प्रबंध किया गया, जिससे सभी को काफी सुविधा मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें