फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: विश्वविद्यालय की संबद्धता टीम ने सुजानपुर कॉलेज में जांचीं मूलभूत सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। ठाकुर जगदेव चंद स्मारक राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय सुजानपुर टिहरा में बीसीए, बीबीए की सीटें बढ़ाए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। सुजानपुर महाविद्यालय प्रशासन और उच्च शिक्षा सूचना प्रणाली समिति ने इन विषयों की सीटों की बढ़ोतरी के लिए प्रदेश विश्वविद्यालय में आवेदन किया था। इसके चलते प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की ओर से नियुक्त की गई संबद्धता टीम ने कॉलेज परिसर का यहां पहुंचकर निरीक्षण किया और मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। विश्वविद्यालय से अनुमति मिलने के बाद कॉलेज में इन विभागों में सीटों की बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन



वर्तमान में सुजानपुर महाविद्यालय में स्वयं वित्त पोषित पाठ्यक्रमों के अंतर्गत बीसीए में 40 तथा, बीबीए में 40 सीटें स्वीकृत हैं। इन विभागों में प्रवेश पाने के लिए प्रतिवर्ष सैकड़ों विद्यार्थी आवेदन करते हैं, परंतु सीटें कम होने के कारण अधिकांश विद्यार्थियों को प्रवेश न मिलने के कारण निराश होना पड़ता है। इसलिए कॉलेज प्रशासन ने इन विभागों में सीटों की बढ़ोतरी के लिए प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला और सरकार से बीसीए और बीबीए में 40 से 60 सीटें बढ़ाने के लिए आवेदन किया है। इन विभागों में सीटों की बढ़ोतरी करने व संबद्धता प्रदान करने के लिए प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की ओर से चार सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। इस टीम में प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के वाणिज्य विभाग के प्रो. एसएस नारटा, प्रो. यशवंत गुप्ता और कंप्यूटर साइंस विभाग के प्रो. अमरजीत सिंह और सरकार की ओर से नामित सदस्यों के रूप में राजकीय महाविद्यालय नादौन के प्राचार्य डॉ. अनिल गौतम ने दोनों विभागों का निरीक्षण कर महाविद्यालय में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं को परखा और संपूर्ण रिपोर्ट तैयार की। टीम की ओर से तैयार की गई इस रिपोर्ट के आधार पर ही सीटों में बढ़ोतरी संबंधी आवेदन को मंजूरी मिलेगी। इस बारे में सुजानपुर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजायब सिंह बन्याल ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर टिहरा में बीसीए, बीबीए की सीटों की बढ़ोतरी होती है तो इन दोनों पाठ्यक्रमों में अधिक उम्मीदवार प्रवेश ले सकेंगे। इन पाठ्यक्रमों को पूर्ण करने के बाद विद्यार्थी विभिन्न संगठनों, व्यवसायों, स्टार्टअप और बहुराष्ट्रीय निगमों में काम पा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें