फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बिजली क्षेत्र में निजीकरण के खिलाफ उतरीं यूनियनें

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन एवं विद्युत अभियंता संयुक्त मोर्चा, विद्युत पेंशनर्स फोरम के आह्वान पर वीरवार को मुख्य अभियंता विद्युत प्रणाली मटनसिद्व के प्रांगण में संयुक्त मोर्चा ने गेट मीटिंग और धरना-प्रदर्शन किया। समूचे देश में बिजली बिल 2022 और बिजली सुधारों के नाम पर बिजली क्षेत्र में किए जा रहे निजीकरण के विरोध में यह विरोध प्रदर्शन किया गया। यूनियन नेताओं ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बिजली बोर्ड के निजीकरण को जारी रखने की साजिश में प्रदेश सरकार व बिजली बोर्ड प्रबंधक वर्ग शामिल हैं। प्रदेश में केंद्र सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों को अमलीजामा पहनाने की पूरी कोशिश की जा रही है। इसका विद्युत संयुक्त मोर्चा कड़ा विरोध करता है। इस निजीकरण की नीति को किसी भी सूरत में लागू नहीं होने दिया जाएगा। इसी कड़ी में सितंबर 2023 में देशव्यापी आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जा रही है। बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन एवं विद्युत अभियंता संयुक्त मोर्चा और विद्युत पेंशन फोरम की ओर से हिमाचल प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि भी बिजली बोर्ड में बाकी विभागों की तर्ज पर पुरानी पेंशन बहाल की जाए। यह भी मांग की है कि बिजली बोर्ड से संचार व उत्पादन विंगों को एचपीपीसीएल और एचपीटीसीएल को स्थानांतरित न किया जाए। प्रदेश सरकार से यह भी आग्रह किया गया कि पिछले दिनों बिजली बोर्ड से पावर निगम को दी गई चार निर्माणाधीन छोटी जल विद्युत परियोजनाएं जिनका समझौता जर्मन कंपनी की ओर से हिमाचल प्रदेश सरकार से किया गया कि इन परियोजनाओं को विद्युत बोर्ड की ओर से निर्मित किया जाएगा। इनको एचपीपीसीएल को स्थानांतरित किया गया है, उन्हें प्रदेश हित में पुन: बिजली बोर्ड को वापस दिया जाए। 20 मई 2023 को सर्विस कमेटी की ओर से टीमेट और हेल्पर्स के पदोन्नति नियमों संबंधी फैसलों को लागू किया जाए। बिजली बोर्ड में आरडीएसएस स्मार्ट मीटरिंग स्कीम को रद्द किया जाए। बिजली बोर्ड में एक स्थायी प्रबंध निदेशक की नियुक्ति की जाए। बिजली बोर्ड में कार्यरत आउटसोर्स कर्मियों के लिए स्थायी नियुक्ति की नीति बनाई जाए। बिजली बोर्ड में उत्तराखंड की तर्ज पर जो 2018 में कर्मचारियों की संख्या को कम करने तथा कार्यालयों को बंद करने की मुहिम का भी संयुक्त मोर्चा कड़ा विरोध करता है और इसे तत्काल वापस लिया जाए। इस धरना प्रदर्शन में हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष कामेश्वर दत्त शर्मा, मुनीष कुमार, उप महासचिव, डिप्लोमा अभियंता यूनियन से ई. मनोहर लाल, ई. विनोद कालिया, ग्रेज्यूएट कनिष्ठ अभियंता यूनियन के दीपक चौहान, विद्युत पेंशनर्स फोरम के जिला अध्यक्ष ई. जेपी चौहान, ई. दिलीप ढटवालिया, यूनिट हमीरपुर के प्रधान कृष्ण पाल, सचिव राजेश शर्मा, उपाध्यक्ष डिंपल, मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष लेख राज ठाकुर, सब-स्टेशन उपाध्यक्ष ड्राइंग कैडर संदीप शर्मा, अध्यक्ष सुभाष चंद, सब यूनिट टौणीदेवी के अध्यक्ष अमर सिंह, सब यूनिट सुजानपुर के जोनल सचिव राज कुमार व राजेंद्र सिंह, ईएसडी लंबलू से सुमित गौतम और सुरेश वर्मा सहित लगभग 300 लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें