फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्ताह में दो ही दिन हार्डवेयर की दुकानें खोलने पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगस (नादौन)। उपमंडल नादौन में हार्डवेयर के दुकानदारों को सप्ताह में मात्र दो दिन ही तीन घंटे के लिए दुकानें खोलने के आदेशों के प्रति खासी नाराजगी दिख रही है। क्षेत्र के दुकानदारों मोहिंद्र सिंह, देशराज राणा, शशिकांत तथा अनिल कुमार आदि ने कहा कि सप्ताह में हार्डवेयर की दुकान में मात्र 3 घंटे के लिए मंगलवार तथा शुक्रवार को ही खोलने के सरकार के आदेश बिल्कुल ही अनुचित हैं। हार्डवेयर की दुकानों में अधिकतर बिकने वाला सामान भारी तथा ठोस होता है।
विज्ञापन

इसके चलते 3 घंटे में ही सभी ग्राहकों को सामान देना संभव नहीं है। कई बार तो कोई ग्राहक यदि 10 से 15 क्विंटल सरिया तथा सीमेंट लेने वाला आ रहा है तो 3 घंटे में बड़ी मुश्किल से एक भी ग्राहक नहीं निपटा जा रहा है। 3 घंटे का समय तो एक ही ग्राहक को सीमेंट, सरिया तथा अन्य सामान को गाड़ी में लोड करवाने के लिए ही व्यतीत हो रहा है।
ऐसे में अन्य ग्राहकों को फिर 3 दिन का इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे उनके घरों में लगाए गए कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जिससे ग्राहकों में भी खासी नाराजगी चल रही है। इतने कम समय के लिए तथा सप्ताह में केवल दो बार ही दुकानें खोलने के सरकार के फरमान से लगभग 50 से 60 हजार रुपये का घाटा प्रतिदिन प्रत्येक दुकानदार को हो रहा है। कई दुकानदारों को तो जिनका काम बड़े स्तर पर है, उनका इससे कहीं ज्यादा नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

सरकार के ऐसे आदेशों से बड़ी मुश्किल से 5 से 10 हजार रुपये की सेल ही इन 2 दिनों में हो रही है। जिससे परिवार की रोजी-रोटी तो दूर दुकान का किराया व अन्य खर्च भी नहीं निकल रहा है। उन्होंने मांग की है कि सरकार इन आदेशों पर पुन: विचार करें तथा हार्डवेयर की दुकानों को भी अन्य जरूरी सामान की दुकानों की तरह हर दिन खोलने की अनुमति दे, ताकि अपनी रोजी-रोटी ठीक से कमा सकें तथा अपने ग्राहक भी उसके निर्माण कार्य के चलते जरूरी सामान समय-समय पर उपलब्ध करा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें