फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: हमीरपुर में अंडर-14 राज्य स्तरीय एथलेटिक मीट शुरू, 12 जिलों से 267 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Fri, 25 Oct 2024 12:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

एडीपीओ करतार चंद ने कहा कि दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में 12 जिलों से 267 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। 
विज्ञापन
खेल मैदान अणु में स्तरीय एथलेटिक मीट का शुभारंभ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 अंडर-14 राज्य स्तरीय एथलेटिक मीट का शुभारंभ शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में खेल मैदान अणु में हुआ। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर कांग्रेस नेता डॉ पुष्पेंद्र वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। एडीपीओ करतार चंद ने कहा कि दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में 12 जिलों से 267 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में जूडो, हैंडबॉल, लंबी कूद, ऊंची कूद, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो आदि स्पर्धाएं आयोजित होंगी। इस मौके पर प्रारंभिक उपनिदेशक हमीरपुर अशोक कुमार, ओमकार भाटिया, बाल स्कूल प्रधानाचार्य मुस्ताक मोहम्मद सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें