फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सड़क पर पड़े गढ्डे से अनियंत्रित बाइक 40 फीट गहरी खाई में गिरी, सवार की मौत

Wed, 30 Jul 2025 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दियोटसिद्ध(हमीरपुर)। पुलिस चौकी दियोटसिद्ध के अंतर्गत जजरी पंचायत में 40 फीट गहरी खाई में गिरने से 53 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है।
मृतक की पहचान रविंद्र कुमार पुत्र पोहलो राम निवासी जजरी ढटवाल के रूप में हुई है। रविंद्र कुमार दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था।
सोमवार देर शाम वह बरठीं में मजदूरी कर अपने पड़ोसी अनिल कुमार के साथ बाइक से घर की ओर आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों और घायल का कहना है कि बिलासपुर जिला की सीमा के साथ लगते भल्लू पुल के पास खस्ताहाल सड़क पर पड़े गड्ढ़ों से बाइक अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, आसपास मौजूद लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल अवस्था में दोनों को सड़क तक पहुंचाया और पुलिस को घटना की सूचना दी।
दियोटसिद्ध चौकी की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद रविंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि अनिल कुमार को प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया।
मृतक रविंद्र कुमार के दो बच्चे बेटा और बेटी हैं। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें