फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: उमा आजाद की आत्मसमर्पण याचिका पर कल होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पेपर लीक प्रकरण की मुख्य आरोपी उमा आजाद की आत्मसमर्पण याचिका पर वीरवार को सुनवाई हुई। अदालत ने इस याचिका पर दोनों पक्षों की दलीलों को सुना है। अब इस मामले में शनिवार यानी तीस दिसंबर को फिर सुनवाई होगी।
विज्ञापन


दरअसल पेपर लीक मामले में न्यायिक हिरासत में चल रही उमा आजाद को अन्य पोस्ट कोड में विजिलेंस आरोपी बनाने की तैयारी में है। उमा आजाद ने इन मामलों में गिरफ्तारी और रिमांड से बचने के लिए अदालत में सरेंडर याचिका लगाई है। इस मामले में पिछले एक माह से लगातार अदालत में सुनवाई हो रही है। मामले में शनिवार को फिर अदालत में सुनवाई होगी। एसपी विजिलेंस मंडी राहुलनाथ ने कहा कि मामले में अब शनिवार को अदालत में सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें