हमीरपुर। पेपर लीक प्रकरण की मुख्य आरोपी उमा आजाद को दो भर्ती परीक्षाओं में दर्ज एफआईआर में जमानत मिल गई है। पोस्ट कोड 962 सचिवालय क्लर्क व जेओए आईटी पोस्ट कोड 817 में उमा आजाद को अदालत से जमानत मिली है। फिलहाल अन्य मामलों में उमा आजाद न्यायिक हिरासत में हैं। ऐसे में वह जेल से रिहा नहीं होगी।
सचिवालय क्लर्क भर्ती मामले में गिरफ्तार आरोपी निलंबित ट्रैफिक इंस्पेक्टर रवि कुमार, उसके जीजा रवि व दलाल सोहन को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। इस मामले में गिरफ्तार अन्य दो आरोपियों को अदालत ने 16 फरवरी तक पुलिस की रिमांड पर भेजा है। इन दोनों आरोपियों को सोमवार देर शाम गिरफ्तार किया गया था। इन दोनों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी उमा आजाद पेपर लीक प्रकरण में दर्ज लगभग सभी एफआईआर में आरोपी हैं। पिछले दिनों भी उमा को एक मामले में जमानत मिली थी लेकिन अगले ही कल उन्हें विजिलेंस ने सचिवालय क्लर्क भर्ती के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया।
कोट
डीआईजी राहुलनाथ ने कहा कि सचिवालय क्लर्क मामले में पकड़े गए दो अभ्यर्थियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। इस मामले के तीन अन्य आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। आरोपी उमा आजाद को दो मामलों में जमानत मिली है। मामले में गहनता से छानबीन की जा रही है।