फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: ऊहल में एक परिवार डायरिया से पीड़ित, विभाग ने गांव में जाकर की स्क्रीनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। स्वास्थ्य खंड टौणीदेवी के तहत डायरिया के केस सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। यहां पर ऊहल का एक परिवार डायरिया से पीड़ित पाया गया था। इसके बाद विभाग ने वीरवार को भी छह टीमों का गठन कर दस गांवों में जाकर स्क्रीनिंग की। इस दौरान करीब दो हजार लोगों की जांच की गई लेकिन डायरिया का कोई भी मामला सामने नहीं आया। गत दिवस ऊहल क्षेत्र के एक परिवार के पांच लोगों को डायरिया पाया गया था। इसमें एक बच्चा भी शामिल था। बच्चे की हालत को देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती किया गया था। वीरवार को उसे भी छुट्टी दे दी गई। वीरवार को चारियां दी धार, रोपड़ी, पौंज, स्वाना, ऊटपुर, तप, भटेर, कलोह, पटनौण, लगवालबस्ती गांवों में स्क्रीनिंग की गई। विभागीय जांच में यह सामने आया है कि परिवार को उल्टी दस्त की शिकायत हुई थी। यह परिवार राज्य से बाहर से लौटा है। परिवार किसी समारोह में शामिल होकर घर लौटा था और अचानक बीमार हो गया है। परिवार का पीड़ित बच्चा अस्पताल में दाखिल था। इस बच्चे को वीरवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन


कोट
बीएमओ टौणीदेवी डॉ. अभिनीत शर्मा ने कहा कि 10 गांवों में स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान एक भी केस डायरिया का नहीं आया। लोगों को यहां पर एहतियात बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें