फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल अस्पताल भोरंज में पांच माह से नहीं हो रहे अल्ट्रासाउंड

विज्ञापन
Ultrasound is not being done in Civil Hospital Bhoranj for five months
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल भोरंज में लोगों को पांच माह से अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिल पा रही है। इससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में प्रतिदिन 400 से 450 के करीब ओपीडी होती है। इनमें से करीब 50 मरीजों को अल्ट्रासाउंड का टेस्ट लिखा जाता है। स्थानीय लोगों अजय चंदेल, वीना देवी, गीता देवी, संजय कुमार, पवन कुमार, सुरेंद्र कुमार इत्यादि का कहना है कि भोरंज की विधायक कमलेश कुमारी ने विधायक बनते ही भोरंज में अल्ट्रासाउंड की पुरानी मशीन बदल कर 30 लाख की नई मशीन स्थापित करवाई थी। भोरंज अस्पताल में सप्ताह में एक दिन या दो दिन अल्ट्रासाउंड हुआ करते थे, लेकिन पिछले पांच माह से भोरंज में अल्ट्रासाउंड सुविधा पूर्ण रूप से बंद है और लाखों रुपये की मशीन धूल फांक रही है।
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं एवं अन्य मरीजों को अधिक पैसे खर्च करके निजी लैबों में अल्ट्रासाउंड करवाने पड़ रहे हैं। अस्पताल में सुविधाएं न मिलने से लोग इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। भोरंज अस्पताल में 39 पंचायतों के लोग उपचार करवाने आते हैं, लेकिन अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा न होने से लोगों को आपातकालीन स्थिति में मेडिकल कॉलेज हमीरपुर और निजी अस्पतालों में जाना पड़ रहा है। इससे उन्हें आर्थिक तंगी भी झेलनी पड़ रही है।
इसी के चलते लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा प्रदान करने की मांग की है, ताकि लोगों को सुविधा प्राप्त हो सके।
इस संदर्भ में बीएमओ भोरंज डॉ. ललित कालिया का कहना है कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड न होने से मरीजों को परेशानी हो रही है। समस्या के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें