फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर अस्पताल में सप्ताह में एक दिन ही हो रहे अल्ट्रासाउंड

Fri, 20 Mar 2026 01:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। सिविल अस्पताल सुजानपुर में सप्ताह के एक दिन ही अल्ट्रासाउंड हो पा रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि मरीजों को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए एक माह बाद की तिथि मिल रही है, जिससे उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

दो दशकों के बाद भी अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति नहीं हो पाई है। आपात स्थिति में पेट दर्द विकारों व गर्भवती महिलाओं को 22 किलोमीटर दूर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर और निजी लैब का रुख करना पड़ रहा है, जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। मरीजों व स्थानीय लोगों राकेश कुमार, प्रदीप, अशोक, सुमन आदि ने कहा कि सुजानपुर अस्पताल में प्रतिदिन 450 के करीब ओपीडी रहती है।
हमीरपुर, मंडी और कांगड़ा जिलों की सीमाओं के साथ सटे होने के कारण यहां पर प्रतिदिन सैकड़ों लोग स्वास्थ्य जांच और उपचार करवाने के लिए पहुंचते हैं, लेकिन मरीजों को सबसे अधिक परेशानी अल्ट्रासाउंड करवाने में होती है। अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट का पद लंबे समय से रिक्त है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को टौणी देवी अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट की ड्यूटी सुजानपुर में लगाई जाती है, ताकि मरीजों को लाभ मिल सके, लेकिन एक दिन में सभी मरीजों के अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाते हैं।
विज्ञापन

अधिकांश मरीजों को आगामी सप्ताह में अल्ट्रासाउंड करवाने की तिथि मिल रहे है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से अस्पताल में रिक्त पद को भरने की मांग की है।

कोट

रिक्त पद के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया है। अस्पताल में सप्ताह के एक दिन नियमित तौर पर अल्ट्रासाउंड करवाए जा रहे हैं, ताकि मरीजों को परेशानी का सामना न करना पड़े। -डॉ. राज कुमार, बीएओ, सुजानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें