फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में लगेगी डिजिटल एक्सरे और दो अल्ट्रासाउंड मशीनें

विज्ञापन
ultra sound machine estblished in hamirpur hospital
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के रेडियोलॉजी विभाग में एक डिजिटल एक्सरे और दो आधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीनें लगाई जाएंगी। इससे रेडियोलॉजी विभाग को मजबूती मिलेगी। वहीं, वर्तमान में रेडियोलॉजी विभाग में लोगों को चक्कर लगाने से छुटकारा मिलेगा। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन रेडियोलॉजी विभाग की मशीनरी सहित अन्य मशीनरी के लिए 1.84 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इससे मरीजों को एक्सरे और अल्ट्रासाउंड की आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में एक अल्ट्रासाउंड मशीन करीब एक माह से खराब पड़ी है। वहीं, एक्सरे मशीन भी पुरानी होने के कारण आए माह खराब हो जाती है। इस कारण मरीजों को अल्ट्रासाउंड और एक्सरे के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। हालांकि, मेडिकल कॉलेज की सीटी स्कैन मशीन भी करीब तीन माह से खराब है, लेकिन इसे ठीक करने से इंजीनियर ने मना कर दिया है। पुरानी मशीन होने के चलते यह मरम्मत करने की हालत में नहीं है। ऐसे में नई मशीन खरीदना ही मुनासिब होगा। सीटी स्कैन मशीन के लिए अभी मेडिकल कॉलेज प्रबंधन आगामी प्रक्रिया अमल में ला रहा है, लेकिन डिजिटल एक्सरे और अल्ट्रासाउंड सहित अन्य मशीनरी के लिए कॉलेज को सरकार से 1.84 करोड़ रुपये की स्वीकृति हो गई है। ऐसे में अब रेडियोलॉजी विभाग में आधुनिक मशीनरी स्थापित होगी। लोगों में राजेश कुमार, अनिल कुमार, संजीव कुमार, अतुल शर्मा आदि का कहना है कि पुरानी अल्ट्रासाउंड मशीन व अन्य मशीनों को भी समय पर ठीक किया जाए ताकि, जब तक नई मशीनरी स्थापित नहीं आती, लोगों को पुरानी मशीनों का ही लाभ मिल सके। इस संबंध में एमएस डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि रेडियोलॉजी विभाग में एक डिजिटल एक्सरे और दो अल्ट्रासाउंड की नई मशीनें स्थापित की जाएंगी। इन मशीनों सहित अन्य मशीनरी के लिए 1.84 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। सीटी स्कैन मशीन के लिए प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें