हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत दो युवकों से 9.19 ग्राम चिट्टा बरामद करने के केस में दोनों युवकों को चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस हमीरपुर ने नाकाबंदी के दौरान बाईपास-नाल्टी के पास 9.19 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था। इसमें अरुण ठाकुर, निवासी गांव रोपा और संजीव कुमार, निवासी प्रतापनगर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस थाना प्रभारी संजीव गौतम ने कहा कि दोनों युवकों को चार दिनों का पुलिस रिमांड मिला है।