फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दो युवकों की मौत के मामले में फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

विज्ञापन
मंडी से नादौन के नौहंगी पहुंची फोरेंसिक टीम घटनास्थल का निरीक्षण करती हुई। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
नादौन। नादौन-हमीरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक और बाइक की टक्कर में दो मोटरसाइकिल सवार युवकों की मौत के मामले की छानबीन के लिए शुक्रवार को मंडी से पहुंची फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया तथा साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी नादौन नीरज राणा ने बताया कि मंडी से पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया तथा घटनास्थल पर दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की। इस मौके पर यातायात प्रभारी नरेश कुमार भी उपस्थित रहे। वीरवार को दर्दनाक हादसे में हमीरपुर के दो नौजवानों की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे। शुक्रवार को दोनों युवकों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें