भोटा (हमीरपुर)। भोटा पुलिस ने मंगलवार को चिट्टे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने नाके के दौरान मनसुहीं के जंगल में गाड़ी में सवार दो युवकों से 7.46 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।
आरोपियों की पहचान राजीव कुमार निवासी चौकड़ व रवि डोगरा निवासी लंबलू के रूप में हुई है। पुलिस ने मनसुहीं के जंगल के पास नाका लगाया हुआ था। पुलिस को देखकर गाड़ी में सवार दो युवक घबरा गए। पुलिस ने तलाशी के दौरान दोनों युवकों से 7.46 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इस संदर्भ में भोटा पुलिस कक्ष के प्रभारी अजैब सिंह ने कहा कि पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।