फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति और बच्चों को छोड़ दो विवाहित महिलाएं गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में दो विवाहित महिलाएं अपने पति और बच्चों को छोड़कर लापता हो गई हैं। पहला मामला साहनवी तो दूसरा टौणीदेवी तहसील क्षेत्र में सामने आया है। दोनों मामलों में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत साहनवीं के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उनकी वर्ष 2009 में हिंदू रीति रिवाज से शादी हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। एक दस साल तो दूसरा साढ़े चार साल का है। उनकी पत्नी हमीरपुर में एक कपड़े की दुकान पर काम करती थी। कुछ समय से वह हमीरपुर में किराये के कमरे में रह रही थी। लेकिन, अब वह साढ़े चार साल के बच्चे को लेकर कहीं गायब हो गई हैं। पत्नी का मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है। उन्होंने एक व्यक्ति पर उसकी पत्नी को भगाने का शक जताया है। वहीं, टौणीदेवी क्षेत्र में रहने वाले एक नेपाली मूल के व्यक्ति ने भी अपनी पत्नी के लापता होने की शिकायत पुलिस में दी है। थाना प्रभारी हमीरपुर संजीव गौतम ने कहा कि दो लोगों ने अपनी पत्नियों के फरार होने की शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर दोनों बालिग महिलाएं अपनी मर्जी से गई होंगी तो पुलिस कुछ नहीं कर सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें