फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: त्योहारों पर दोपहिया वाहनों की ज्यादा मांग, हर शोरूम में 15-20 वाहनों की एडवांस में बुकिंग

Mon, 13 Oct 2025 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सुशील सोनी, बाइक व्यापारी
विज्ञापन
हमीरपुर। धनतेरस और दीपावली को लेकर बाजार सज गए हैं। जीएसटी में कटौती होने के बाद इस बार दोपहिया वाहनों की मांग बढ़ गई है। त्योहारों पर वाहन लेने के लए लोग एडवांस बुकिंग करवा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के हर शोरूम में अब तक 15 से 20 दोपहिया वाहनों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है और यह आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद व्यापारियों को है। इससे व्यापारियों के चेहरे खिल गए हैं। व्यापारियों के मुताबिक जीएसटी की दर कम होने से इस बार व्यापार और अच्छा होने की उम्मीद है। धनतेरस के दिन वाहनों की खरीद अधिक होती है। इसका असर अभी से दिख रहा है।
व्यापारियों का कहना है कि कारोबार पिछले साल की अपेक्षा और बेहतर होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि जीएसटी कम होने से बाइक-स्कूटी के दामों में करीब आठ से दस हजार रुपये की कमी आई है। वहीं, कार में भी 40 से 50 हजार रुपये दाम कम हुए हैं। वाहन की कीमत के आधार पर मूल्यों में कमी आई है। हर शोरूम में 15 से 20 वाहनों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चौपहिया वाहनों की अपेक्षा दोपहिया वाहनों की अब तक अधिक बुकिंग हुई है। दोपहिया वाहनों में लोग स्कूटी खरीदना अधिक पसंद कर रहे हैं। वहीं, व्यापारियों के मुताबिक बीते साल की तुलना में इस साल पांच से दस फीसदी अधिक कारोबार बढ़ने की उम्मीद लग रही है।
ग्राहक शोरूम पर पहुंचकर धनतेरस व दीपावली पर डिलीवरी लेने के लिए वाहनों की बुकिंग करा रहे हैं। कारोबार ने भी रफ्तार पकड़ ली है।

कोट

-धनतेरस और दीपावली के लिए एडवांस बुकिंग हो रही है। अभी तक करीब दस दोपहिया वाहनों की बुकिंग हो चुकी है। आने वाले दिनों में इसमें इजाफा होगा।
-खुशविंद्र सिंह, दोपहिया वाहन व्यापारी

-इस बार वाहनों की अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है। वाहनों की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। जीएसटी की छूट का लाभ ग्राहकों को दिया जाएगा।
-सुमित वर्मा, दोपहिया वाहन व्यापारी

-वाहन पर्याप्त संख्या में हैं। त्योहारों के लिए वाहनों की बुकिंग हो रही है। जीएसटी की कमी पर दोपहिया वाहनों के दामों में आठ से दस हजार रुपये की कमी आई है।
विज्ञापन

-सुशील सोनी, बाइक व्यापारी

-त्योहार करीब हैं। इस साल बेहतर कारोबार की उम्मीद है। चौपहिया वाहनों की लगातार बुकिंग हो रही है। ग्राहक भी काफी संख्या में पहुंच रहे हैं।
-राज कुमार, कार व्यापारी

सुशील सोनी, बाइक व्यापारी

सुशील सोनी, बाइक व्यापारी

सुशील सोनी, बाइक व्यापारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें