फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: लंबलू में दो मंजिला मकान ढहा, पांच लाख का नुकसान

विज्ञापन
लम्बलू के अंतर्गत झटवाड़ गांव में देररात ढहा दो मंजिला स्लेटपोश मकान। संवाद।
विज्ञापन
घटना के वक्त घर के आंगन में बैठकर खाना खा रहा था परिवार, बची जान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

लंबलू (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत लंबलू के अंतर्गत झटवाड़ गांव में बीती रात एक दो मंजिला स्लेटपोश ढह गया है। मकान ढहने से प्रभावित परिवार को करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मकान मालिक तिलक राज, पत्नी और दो बच्चों के साथ उस मकान में रहता था। शनिवार शाम को 8:00 बजे के करीब यह परिवार खाना खाने के लिए बाहर बैठे थे और तभी यह मकान ध्वस्त हो गया। यह परिवार सकुशल बच गया। जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन करीब 5 लाख का नुकसान इस मकान के गिरने से तिलकराज का हुआ है। सुबह ही मौका देखने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा भी पहुंचे और उन्होंने तुरंत प्रशासन को इसकी सूचना देकर आगे की कार्रवाई करवाई और पीड़ितों को 10 हजार रुपये की फौरी राहत राशि भी प्रदान करवाई गई। मौके पर पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ वर्मा ने कहा के पीड़ितों की पूरी मदद सरकार की तरफ से की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें