फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाहू में बहुउद्देशीय भवन और स्कूल में बनेगा साइंस ब्लॉक : सुरेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा, सरकार के व्यवस्था परिवर्तन में युवाओं और समाज का सहयोग जरूरी
विज्ञापन

जोनलस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में 294 खिलाड़ी ले रहें भाग
संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। भोरंज उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाहू में अंडर-19 लड़कियों की जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता रविवार को शुरू हुई। इसमें हमीरपुर और भोरंज ब्लॉक के 29 स्कूलों के 294 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने खिलाड़ियों की मार्च पास्ट सलामी के साथ किया। इससे पहले उन्होंने स्कूल परिसर में सरस्वती माता मंदिर में माथा टेकर आशीर्वाद लिया। विधायक ने खिलाड़ियों की रिफ्रेशमेंट के लिए 21 हजार, जाहू में बहुउद्देशीय भवन व स्कूल में साइंस ब्लॉक का निर्माण प्राथमिकता से करने की घोषणा की। इस दौरान स्कूल की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया तथा प्रधानाचार्य रमेश चंद ठाकुर व जिला क्रीड़ा संघ की ओर से विधायक सुरेश कुमार को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक की पत्नी किरण कुमार, निदेशक रोशन लाल शर्मा, भोरंज ब्लॉक अध्यक्ष विजय बन्याल, सोशल मीडिया प्रभारी चंदन ठाकुर, विजय डोगरा, एससी विभाग के अध्यक्ष डॉ. दीप चंद, पंचायत प्रधान अनुराधा शर्मा, पूर्व प्रधान चमन लाल शर्मा, जाहू पंचायत कांग्रेस अध्यक्ष राजन कपिल, जिला डीईपी संघ अध्यक्ष करतार सिंह पटियाल, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं बैडमिंटन संघ के महासचिव राजेंद्र शर्मा, डीईपी चमन लाल, अनिल कुमार, एनएसएस के जिला समन्वयक राम लाल, सोनवीर, पूर्व उपप्रधान तिलक राज शर्मा व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें