फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बल्ह सरयाला में दो मंजिला पशुशाला जली

विज्ञापन
विज्ञापन
आग से परिवार को 30 हजार रुपये का नुकसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बिझड़ी (हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी के अंतर्गत चकमोह पंचायत के बल्ह सरयाला गांव में वीरवार देर शाम दो मंजिला स्लेटपोश पशुशाला आग की भेंट चढ़ गई। पीड़ित मदन लाल पुत्र अमरनाथ ने कहा कि वीरवार देर शाम वह अपने दैनिक कार्यों में लगे हुए थे। अचानक पड़ोसियों ने पशुशाला में आग की लपटें उठती हुई देखीं। इससे चारों ओर अफरातफरी का माहौल बना गया। मौके पर ग्रामीणों ने दमकल विभाग को सूचित किया और पशुशाला में बंधी गाय को सुरक्षित बाहर निकाला। दमकल विभाग के पहुंचने तक आग बुरी तरह से भड़क गई थी। पशुशाला में आग लगने के कारण उन्हें 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। आग से दो मंजिला पशुशाला में रखी तूड़ी और घास सहित इमारती लकड़ी जलकर राख हो गई है। उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। इस मौके पर दमकल विभाग बिझड़ी के प्रभारी रतन चंद शर्मा ने कहा कि पशुशाला में आग लगने के कारण परिवार को 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पशुशाला के अंदर बंधी गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें