फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेला पंचायत के वार्ड दो में दो पक्षी मृत मिले

विज्ञापन
बेला गांव में मिली दो मृत चिड़ियां। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
नादौन। उपमंडल नादौन में रविवार सुबह नादौन के साथ सटी बेला पंचायत के वार्ड 6 में दो मृत चिड़िया मिलने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। उपमंडल में पक्षियों के मरने का यह चौथा मामला सामने आया है। यहां रास्ते पर जब लोगों ने मरी हुई चिड़िया को देखा तो उन्होंने इसकी सूचना विभाग को दी। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि नियमानुसार अधिक संख्या में पक्षी मृत मिलें, तभी उनका सैंपल भेज जाएगा। इसके बाद पूरे एहतियात के साथ इन चिड़ियों को उठाया गया और सुरक्षित स्थान पर दफना दिया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र भर में पक्षियों के सैंपल लेने का क्रम जारी है। इसके अलावा चिकन शॉप, पोल्ट्री फार्म आदि में भी सैंपल लिए जा रहे हैं। पशु चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. संदीप पाटिल ने कहा कि पक्षियों के सैंपल लेकर लैब में भेजे जा रहे हैं। कहीं कोई पक्षी मृत पड़ा मिले तो इसकी सूचना विभाग को दें और इसे छूने का प्रयास न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें