फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करड़ी में दो कमरों का स्लेटपोश मकान गिरा

Sat, 23 Jul 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, धनेटा
विज्ञापन
rain - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ग्वालपत्थर पंचायत के करड़ी गांव में एक रिहायशी स्लेटपोश मकान गिर गया। मकान गिरने से करीब एक लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। सूचना मिलते ही पंचायत प्रतिनिधि और हलका पटवारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


पटवारी ने नुकसान का आकलन बन लिया है। राकेश कुमार पुत्र स्व. रोशन लाल निवासी करड़ी, ग्वालपत्थर ने बताया कि शनिवार को उसका दो कमरों का स्लेटपोश मकान अचानक गिर गया। हादसे में एक लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।

परिवार आईआरडीपी से संबंध रखता है। ऐसे में परिवार पर मुश्किलों का पहाड़ टूट पड़ा है। मकान गिरने की सूचना मिलते ही पंचायत प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। पंचायत प्रधान अर्चना कुमारी और वार्ड सदस्य निर्मला देवी ने इसकी सूचना हलका पटवारी को दी।
विज्ञापन


पटवारी निधि ढटवालिया ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर नुकसान का अनुमान लगाया। पंचायत प्रधान अर्चना देवी, वार्ड सदस्य निर्मला देवी,गिरधारी लाल, कमल, राजेश आदि लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन


हलका पटवारी निधि ढटवालिया का कहना है कि जल्द ही नुकसान की रिपोर्ट आला अधिकारियों को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें