फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई और दिल्ली से लौटे दो लोग कोरोना पॉजिटिव निकले

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। मुंबई और दिल्ली से लौटे हमीरपुर के दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दोनों उपमंडल भोरंज के रहने वाले हैं। इनमें से 26 वर्षीय युवक निवासी धिरवीं उपमंडल भोरंज 18 मई को मुंबई से लौटा था और गृह संगरोध में था, जबकि दूसरा 53 वर्षीय व्यक्ति भी उपमंडल भोरंज के जाहू का रहने वाला है। इन दोनों के सैंपल 5 जून को जांच के लिए आईएचवीटी पालमपुर भेजे थे, जिनकी रिपोर्ट रविवार शाम को प्राप्त हुई। कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद दोनों को कोेविड-19 केयर सेंटर शिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके साथ ही दो अन्य कोरोना संक्रमित सफल उपचार के बाद स्वस्थ हुए हैं। इनमें एक 47 वर्षीय कोरोना संक्रमित फाहल गलोड, जबकि दूसरा 59 वर्षीय ग्वालपत्थर नादौन का रहने वाला है। दोनों को जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद गृह संगरोध के लिए घर भेज दिया गया है। दो नए मामलों के साथ जिला में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 123 पहुंच गया है, जबकि 59 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में जिला हमीरपुर में कोरोना संक्रमितों के सक्रिय मामलों की संख्या 63 रह गई है। उधर, सीएमओ हमीरपुर डॉ. अर्चना सोनी ने कहा कि रविवार को कोरोना संक्रमितों के दो नए मामले सामने आए हैं। दोनों को कोविड-19 केयर सेंटर हमीरपुर शिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें