फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दो बरसात बीतीं, नहीं हुई सड़क की मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन के वार्ड नंबर दो में नहीं हुआ सड़क का मरम्मत कार्य
विज्ञापन

दो वर्ष पूर्व बरसात में ब्यास के उफान से बह गई थी सड़क
स्थानीय लोगों ने कई बार करवाया प्रशासन को अवगत, नहीं हुआ हल

संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन(हमीरपुर)। नगर पंचायत नादौन के वार्ड नंबर दो में ब्यास नदी किनारे पर लोक निर्माण विभाग की सड़क का अभी तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इससे शहरवासियों तथा अन्य लोगों में गहरा रोष है।
लोगों संजीव, पुरुषोतम, मधुर, साहिल ने कहा कि दो बरसात का मौसम बीत जाने के बाद भी अभी तक लोक निर्माण विभाग ने इस सड़क का मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया है। इससे लोगों को अपने वाहनों को घरों तक पहुंचाना और इस सड़क से पैदल निकलना भी मुश्किलों भरा हो चुका है। विभाग को इस बारे में कई बार लोग अवगत करवा चुके हैं कि शहर की यह महत्वपूर्ण सड़क है, जहां से लोग ज्वालाजी, होशियारपुर, अस्पताल सहित औद्योगिक क्षेत्र की ओर जाने के लिए उपयोग करते हैं। लगभग दो वर्ष बीतने को हैं और विभाग ने अभी तक इस सड़क की मरम्मत नहीं की है। शहरवासियों को रात के समय इस सड़क से निकलना और भी खतरे भरा रहता है। ब्यास नदी के किनारे पर होने के कारण यहां पर जहरीले जीव जंतु अधिक होते हैं। यहां पर स्ट्रीट लाइटें भी नहीं हैं।
विज्ञापन


लोकनिर्माण विभाग के एसडीओ पंकज ने कहा कि कुछ समय पहले ही विभागीय बैठक के दौरान नादौन में ब्यास नदी किनारे बनाई गई सड़क की मरम्मत के बारे में चर्चा की गई है और यह अप्रूवल भी हो चुकी है। जल्द ही सड़क का मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता अक्षय ने कहा कि सड़क किनारे बिजली के खंभों सहित अन्य उपकरणों का एस्टीमेट बनाकर दे दिया है।
नगर पंचायत सचिव रमन शर्मा ने कहा कि अभी तक सड़क का कार्य शुरू नहीं हो पाया है जिसके चलते सड़क के एक भाग पर बिजली के खंभे स्थापित नहीं किए जा सकते। मौके पर जाकर सड़क का निरीक्षण करके कुछ स्ट्रीट लाइटें लगाने की व्यवस्था कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें