फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह संगरोध तोड़ने की झूठी अफवाहें न फैलाएं लोग : डॉ. अमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के एसडीएम डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि उपमंडल के गृह संगरोध में रखे गए व्यक्तियों में से एक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कुछ लोगों ने उसके द्वारा क्वारंटीन नियमों की अवहेलना की झूठी अफवाह फैला दी। इससे भय का माहौल पैदा हुआ है। जांच में पाया गया है कि हाल ही में पॉजिटिव आए इस व्यक्ति ने गृह संगरोध नियमों की अवहेलना नहीं की है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि अफवाहें न फैलाएं। अगर कोई गृह संगरोध में नियमों की अवहेलना करता है तो उसकी सूचना प्रशासन और पुलिस को दें। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में किसी व्यक्ति ने झूठी अफवाह फैलाई तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें