फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: मानव तस्करी की शिकायत पर दो नाबालिग रेस्क्यू, महिला गिरफ्तार

Wed, 11 Feb 2026 10:12 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।

सार

आशंका है कि दो नाबालिग बच्चों को झारखंड से बाल मजदूरी के इरादे से लाया गया था। 
विज्ञापन
अपराध(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 महिला पुलिस थाना हमीरपुर के तहत मानव तस्करी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आशंका है कि दो नाबालिग बच्चों को झारखंड से बाल मजदूरी के इरादे से लाया गया था। दोनों ही बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया। आरोपी महिला की पहचान दुलारी देवी निवासी झारखंड के रूप में हुई है। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर से मामले की शिकायत मिली थी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक नाबालिग बच्चे को कुल्लू और एक बच्चे को हमीरपुर से सुरक्षित रेस्क्यू किया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दुलारी देवी झारखंड से पांच नाबालिग बच्चों को हिमाचल के एक व्यक्ति के कहने पर लाई थी। मामले में पैसे के लेनदेन की भी जांच की जा रही है। नाबालिग बच्चों के परिजनों को भी अवगत करवा दिया गया है। महिला पुलिस थाना हमीरपुर में आरोपी दुलारी देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसपी बलवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि बाल श्रम और मानव तस्करी के मामले में जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि महिला से पूछताछ की जा रही है। कितने व्यक्ति इस मामले में जुड़े हैं, हर पहलू पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें