बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के समीप पिकअप और कार की टक्कर हो गई। जिसमें दो लोग घायल हो गए। दोनों वाहन ऊना की ओर से आ रहे थे। बड़सर में पिकअप के ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया। अचानक रुकने से पीछे चल रही कार उससे टकरा गई। पिकअप सोलन के कोटला नाला का है, जबकि कार बंगाणा की है। कार में सवार दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं। वहीं, एसएचओ मस्तराम ने कहा कि पुलिस हादसे की जांच कर रही है।