हमीरपुर। रोटरी क्लब हमीरपुर की वर्ष 2020-21 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें रोटेरियन रवि शर्मा को अध्यक्ष, ज्वाला राणा को सचिव, अमरजीत अत्री को कार्यकारी सचिव, घनश्याम को कोषाध्यक्ष, सुनील शर्मा को सर्जेंट एट आर्म, पंकज लखनपाल को चेयरमैन क्लब फाउंडेशन, एएस बन्याल को चेयरमैन सर्विस प्रोजेक्ट, चंदन भारद्वाज को चेयरमैन क्लब एडमिनिस्ट्रेशन, मंजीत बन्याल को चेयरमैन क्लब मेंबरशिप, प्रो. अग्निहोत्री को क्लब ट्रेनर और डॉ. प्रेम को क्लब मुख्य सलाहकार बनाया गया है।
नवनियुक्त अध्यक्ष रवि शर्मा ने हमीरपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में रोटरी क्लब की उपलब्धियों के बारे बताया। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब वर्ष 2021-21 के कार्यकाल में दूरस्थ क्षेत्र गुब्बर के पीएचसी में एक्स रे मशीन स्थापित करेगा। इसके साथ समाज के हाशिए पर रह रहे समूह के लिए रोटरी हेल्पलाइन और वेबसाइट शुरू करने की योजना है। वहीं, हाई स्कूल फगोटी में एक स्मार्ट क्लास रूम बनाया जाएगा। अविकसित बुनियादी ढांचे वाले स्कूलों में स्वच्छता सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा बुधवार को क्लब ने अन्नपूर्णा दिवस के मौके पर 21 जरूरतमंद परिवारों को राशन पैकेट भेंट किए।